69 निजी विद्यालयों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

जिले के 69 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिख रही है. इन सभी विद्यालयों से शिक्षा विभाग पहले शोकॉज की तैयारी कर रहा है इसके बाद सकारात्मक जवाब सहित कार्य में प्रगति नहीं होने पर प्रस्वीकृति निलंबित करने की कार्रवाई करेगा. मामला यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डेटा अपलोड करने से जुड़ा हुआ है.

संवाददाता, सीवान. जिले के 69 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिख रही है. इन सभी विद्यालयों से शिक्षा विभाग पहले शोकॉज की तैयारी कर रहा है इसके बाद सकारात्मक जवाब सहित कार्य में प्रगति नहीं होने पर प्रस्वीकृति निलंबित करने की कार्रवाई करेगा. मामला यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डेटा अपलोड करने से जुड़ा हुआ है. समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा बार बार निर्देश के बाद भी अबतक 69 विद्यालयों द्वारा वर्ग एक के छात्रों का डेटा यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है. ऐसे में स्थानीय शिक्षा विभाग को स्टेट द्वारा समीक्षा के दौरान फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही जिला स्तर पर छात्रों की संख्या व डेटा को कंपाइल करने में परेशानी का सामना करना पड रहा है. डीपीओ जय कुमार ने बताया कि निजी विद्यालयों के इस मनमानी को विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रखंडवार ऐसे निजी विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गयी है, जिनके द्वारा अभी तक वर्ग एक के छात्रों के डेटा को यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है. डीपीओ ने बताया कि सभी से स्पष्टीकरण पूछने की तैयारी की ज रही है. साथ ही एक पक्ष के भीतर सकारात्मक जवाब सहित कार्य में प्रगति नहीं होने पर प्रस्वीकृति निलंबित करने की कार्रवाई की जायेगी. बोले अधिकारी यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का प्रोफाइल अपलोड मामले में विभाग काफी सख्त है. स्टेट से लगातार इसकी मानिटरिंग की जा रही है. इसमे लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. जय कुमार, डीपीओ, एसएसए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >