किसानों को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

भाजपा जिला कार्यालय परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार का शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की.कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया.मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहकारी संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे किसानों को उचित मूल्य, रोजगार के अवसर और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल सके.

प्रतिनिधि,सीवान. भाजपा जिला कार्यालय परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार का शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की.कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया. मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहकारी संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे किसानों को उचित मूल्य, रोजगार के अवसर और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल सके.मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित हो सके.स्वागत करने वालों में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे.सभी नेताओं ने एक स्वर में सहकारिता विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >