सोनू पर अलग -अलग थाने में 12 मामले थे दर्ज

पुलिस ने हर्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपित सोनू यादव को में हर्ष की 13वीं से पहले ही एनकाउंटर कर मौत के घाट उतार दिया है. नगर थाना क्षेत्र के अंदर ढाला के समीप कमला प्रेस के पास 29 अप्रैल की देर शाम कार सवार बदमाशों ने पूर्व एमएलसी सह को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के बहनोई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी चंदन कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था

प्रतिनिधि, सीवान. पुलिस ने हर्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपित सोनू यादव को में हर्ष की 13वीं से पहले ही एनकाउंटर कर मौत के घाट उतार दिया है. नगर थाना क्षेत्र के अंदर ढाला के समीप कमला प्रेस के पास 29 अप्रैल की देर शाम कार सवार बदमाशों ने पूर्व एमएलसी सह को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के बहनोई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी चंदन कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था. जबकि भांजे हर्ष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस के अनुसंधान में हुसैनगंज के हथौड़ा गांव निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार किया गया. जिसकी बाद उसके साथियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया था. जिसका फायदा उठा कर छोटू भागने का प्रयास करने लगा. जहां पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी थी. इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव से बरामद करते हुए आरोपी खरसंडा निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि हर्ष और चंदन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव की तरफ अपने साथियों संग छुपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस छापेमारी की. सोनू यादव भगाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने लगा, जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने ने भी गोली चलायी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घायल चंदन सिंह का पटना के आइजीएमएस में चल रहा है इलाज- इधर अपराधियों की गोली से घायल चंदन सिंह का इलाज पटना के आइजीएमएस अस्पताल में चल रहा है. जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. वहीं हर्ष की मौत के बाद परिवार के सदस्य सदमे में है. चंदन सिंह की पत्नी अपने पुत्र हर्ष को नहीं भूल पा रही हैं. नौजवान बेटे के गम में पूरे दिन बिलख रही है. एक तरफ जहां माँ ने बेटे को खो दिया है, वहीं दूसरी तरफ पति जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. 72 घंटे में दो एनकाउंटर के बाद अपराधियों में दहशत- जिले में 72 घंटे में दो अपराधियों के एनकाउंटर के बाद अन्य अपराधियों में दहशत है. पुलिस ने 30 अप्रैल की सुबह हुसैनगंज में छोटू यादव को गोली मार दी थी. जबकि 03 मई को पुलिस ने सोनू यादव को सीने में गोली मारकर उसे ढेर कर दिया. सोनू के ऊपर विभिन्न थाना में 12 मामला हैं दर्ज- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में ढेर सोनू यादव के ऊपर जिले के विभिन्न थाने में लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट के तकरीबन 12 मामले दर्ज है. जिसमें हुसैनगंज थाना में तीन, मुफस्सिल थाना में दो, अंदर थाना में दो, नगर थाना में एक, गोपालगंज जिले के उचका गांव में दो व मीरगंज थाना में एक मामला दर्ज हैं. सदर अस्पताल में पड़ा रहा शव, दो घंटे बाद पहुंचे पिता- रविवार की रात्रि लगभग 03:45 बजे सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. उसके बाद से ही उसका शव अस्पताल में पड़ा रहा. लगभग दो घंटे बाद 07:45 बजे सोनू यादव के पिता गरजू यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली थी कि सोनू के एनकाउंटर के बाद उसके परिजन माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन पूरे घटनाक्रम को देखते हुए सोनू के परिवारवालों के सहयोग के लिए कोई आमलोग आगे नहीं आए. सुबह होते ही शहर में फैल गयी थी मुठभेड़ की खबर- सीवान. हर्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर रविवार सुबह शहर में आग की तरह फैल गयी. इस घटना की चर्चा हर चौक-चौराहे पर होने लगी. बताया जा रहा है कि सोनू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था. हर्ष की हत्या के पहले से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. तब तक हर्ष की हत्या ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये. मुख्य आरोपित के एनकाउंटर के बाद पुलिस इसे अपनी सफलता मान रही है. हालांकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है. प्रशासन का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. हथियार के बल कुछ भी हासिल कर लेने की होड़- संगठित अपराध के दौर में सोनू जैसे कुख्यात अपराधियों का काम जिले के विभिन्न क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला गोपालगंज में भी जमीन पर कब्जा जमा कर जबरन लोगों को प्रताड़ित करना था. जिसकी तलाश पुलिस को भी थी हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. जिसके लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दी. ये लोग हो चुके हैं गिरफ्तार- मामले में चार अपराधियों को नामजद व एक अज्ञात को आरोपित किया है. नामजद अपराधियों में सरेया गांव निवासी सोनू यादव, हथौड़ा गांव निवासी छोटू यादव, अंकित यादव और सरेया चलाकपुर गांव निवासी गुड्डू यादव को आरोपित किया था. जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ में छोटू को पैर में गोली मार दी, जबकिं घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ सुनील को गिरफ्तार कर ली. अब पुलिस गुड्डू व अंकित की तलाश में जुटी हुई हैं. बोले पूर्व एमएलसी कानून अपना काम कर रही है. ऐसे अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए. यह आदतन अपराधी हैं, किसी समाज के नहीं है. सभ्य समाज के दुश्मन है. अपराधियों के लिए कार्रवाई जरूरी है. मैं डीआइजी ,एसपी सहित टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारीयों को धन्यवाद देता हूं जो अपना काम कर रहे है. मनोज कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी सह सीवान सेंटर को कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष टाइम लाइन पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़ – 02:45 बजे रात सोनू को सदर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस- 03:30 बजे रात डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: 3:45 बजे रात एसपी पहुंचे सदर अस्पताल- 5:15 बजे सुबह पुलिस शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची- 05:30 बजे सुबह सदर एसडीओ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे- 06:15 बजे सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई पूरी- 07:35 बजे सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर सोनू के पिता पहुंचे: 07:45 बजे सुबह पुलिस ने परिजनों को शव सौपा- 08:20 बजे सुबह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >