मसाला मिल संचालक पर चाकू से हमला, जड़ी-बूटी को लेकर शुरू हुआ विवाद
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 09 Jun 2026 6:17 PM
अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर
Siwan News : सीवान के तरवारा बाजार में जड़ी-बूटी पीसने से मना करने पर मसाला मिल संचालक पर चाकू से हमला.
सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Siwan News : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में मसाला मिल संचालक ने जड़ी बूटी पीसने मना किया तो ग्राहकों ने उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में सुमित ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मैं अपने दुकान पर मसाला पीस रहा था. इसी दौरान दो ग्राहक आए और बोले की मसाला पीसना है. इसके बाद मैंने कहा कि क्या है, पहले खोलकर दिखाइए तब उनलोगों ने दिखाया तो उसमें जड़ी बूटी थी. इसके बाद मैंने कहा कि यहां जड़ी बूटी नहीं पिसा जाएगा. यहां केवल मसाला की पिसाई होती है.
दुकानदार अस्पताल में भर्ती
जिस पर वे लोग आग बबुला हो गए और गाली-गलौज करने लगे. वहीं बाहर खड़ा एक युवक अंदर आया और मुझे मार दिया. जिसके बाद मैंने इसका विरोध किया और हाथापाई हो गई. जिस पर युवक ने चाकू निकाल कर मुझे मार दिया. जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया और वे लोग मौके से फरार हो गए. घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










