siwan news : पटना के रास्ते तीन फेरों में चलेगी सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन

siwan news : रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 03132/03133 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 08, 10 एवं 13 मार्च को तथा गोरखपुर से 09, 11 एवं 14 मार्च को 03 फेरों के लिए किया जायेगा

सीवान. रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 03132/03133 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 08, 10 एवं 13 मार्च को तथा गोरखपुर से 09, 11 एवं 14 मार्च को 03 फेरों के लिए किया जायेगा.

03132 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 08, 10 एवं 13 मार्च को सियालदह से शाम 16:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन पटना जंक्शन से सुबह 03:00 बजे, पाटलिपुत्र से 04:00 बजे, छपरा से 06:30 बजे, सीवान से 07:35 बजे तथा देवरिया सदर से 08:42 बजे छूटकर गोरखपुर पूर्वाह्न 10:15 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 03133 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी 09, 11 एवं 14 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से अपराह्न 02:25 बजे, सीवान से 03:40 बजे, छपरा से शाम 05:05 बजे, पाटलिपुत्र से शाम 07:25 बजे, पटना जंक्शन से रात्रि 08:05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह सियालदह 07:30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

तीन फेरों में चलेगी अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी :

रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर होली त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 08, 12 एवं 16 मार्च को तथा सहरसा से 10, 14 एवं 18 मार्च को 03 फेरों के लिए किया जायेगा. 04602 अमृतसर-सहरसा होली त्योहार विशेष गाड़ी 08, 12 एवं 16 मार्च को अमृतसर से रात्रि 08:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अंबाला से रात्रि 00:40 बजे, सहारनपुर से रात्रि 02:40 बजे, गोरखपुर से शाम 05:20 बजे, सीवान से शाम 07:22 बजे, छपरा से रात्रि 08:30 बजे, हाजीपुर से रात्रि 09:50 बजे, मुजफ्फरपुर से रात्रि 11:00 बजे, तीसरे दिन समस्तीपुर से रात्रि 00:10 बजे, बरौनी से रात्रि 01:15 बजे छूटकर सहरसा 05:00 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 04601 सहरसा-अमृतसर होली त्योहार विशेष गाड़ी 10, 14 एवं 18 मार्च को सहरसा से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर बरौनी से दोपहर 12:55 बजे, हाजीपुर शाम से 04:25 बजे, छपरा से शाम 06:10 बजे, सीवान से शाम 06:57 बजे, गोरखपुर से रात्रि 09:00 बजे, गोंडा से रात्रि 11:15 बजे, दूसरे दिन अमृतसर शाम 06:20 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले :

रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा खंड के मुण्डेरवा-ओरवारा-बस्ती स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण तथा पुनर्निर्धारण किया गया है. भटनी एवं अयोध्या धाम जंक्शन से 08 एवं 09 मार्च को चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी. अमृतसर से 07 मार्च को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी. जम्मूतवी से 07 मार्च को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी. काठगोदाम से 08 मार्च को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा. कटिहार से 08 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. एर्णाकूलम से 07 मार्च को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. अमृतसर से 08 मार्च को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >