दरौंदा (सीवान). थाना क्षेत्र के पिपरा दरौंदा गांव निवासी व बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त दारोगा देवनाथ राय की गुरुवार की दोपहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के पुत्र आशुतोष चंदन ने बताया कि दोपहर के समय अपने छोटे पुत्र डॉक्टर अभिषेक कुंदन के क्लिनिक पिपरा स्थित काली मंदिर के पास जा रहे थे. इस दौरान दरौंदा पिपरा मार्ग पर ब्रह्मस्थान के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इधर, मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. इधर, सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनने के बाद उनके पैतृक घर पिपरा देवलोक निवास पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
