देशरत्न की धरती से एचएलओ एप का शुभारंभ

Siwan News; सीवान के जीरादेई में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि से एचएलओ ऐप के जरिए डेटा प्रविष्टि कार्य की शुरुआत की गई। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने खुद प्रगणक बनकर घर-घर जाकर जानकारी जुटाई और डिजिटल सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। प्रशासन ने तय समय में पारदर्शी और सटीक डेटा संग्रह का भरोसा जताया.

Siwan News: (हिमांशु कुमार की रिपोर्ट) सीवान जिले के जीरादेई में शुक्रवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि से एचएलओ ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

डीएम खुद बने प्रगणक, घर-घर जाकर जुटाई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वयं गणना खंड संख्या 131 में पहुंचे और प्रगणक की भूमिका निभाई. उन्होंने घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी ली और एचएलओ ऐप के माध्यम से 34 बिंदुओं से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि खुद की. इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण भी किया.

जनगणना विकास की आधारशिला– डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह विकास योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी घर और व्यक्ति सर्वेक्षण से वंचित न रहे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि डिजिटल माध्यम से कार्य होने के कारण पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी.

समय सीमा के भीतर पूरा होगा कार्य

डीएम ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आंकड़ों की प्रविष्टि पूरी कर ली जाएगी. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

इस मौके पर बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीओ हेमेंद्र कुमार, स्थानीय मुखिया अक्षय लाल साह, पर्यवेक्षक प्रेम किशोर पांडे, वीनस दीक्षित, जुनेद अली, मुकेश कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, रमेश यादव, अभिषेक कुमार, रामेश्वर सिंह, प्रगणक राममिलन मौर्य, पर्यवेक्षक राघवेन्द्र कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: आज भी बिहार में बारिश और वज्रपात की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >