siwan news : इ-ऑफिस कार्य प्रणाली के तहत संचालित होंगे सरकारी दफ्तर

siwan news : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में इ-ऑफिस के जरिये सभी कार्यकलाप जल्द ही शुरू किये जायेंगे. इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभी विभागों, जिले के सभी कार्यालयों से लेकर प्रखंड-अंचल के सभी कार्यालयों में इ-ऑफिस क्रियान्वयन के क्रम में कार्य-योजना बनाने के निमित्त डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक की गयी.

सीवान. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में इ-ऑफिस के जरिये सभी कार्यकलाप जल्द ही शुरू किये जायेंगे. इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभी विभागों, जिले के सभी कार्यालयों से लेकर प्रखंड-अंचल के सभी कार्यालयों में इ-ऑफिस क्रियान्वयन के क्रम में कार्य-योजना बनाने के निमित्त डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार गुड गवर्नेंस की दिशा में अग्रेतर कार्य करते हुए राज्य के सभी विभागों एवं जिला के सभी कार्यालयों (प्रखंड, अंचल स्तर तक के सभी कार्यालय) में इ-ऑफिस लागू किया जाना है. इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन सभी सरकारी कार्यालय में जल्द ही उपलब्ध करवाया जायेगा. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ने इस संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये इ-ऑफिस कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया. डीआइओ (एनआइसी) ने बताया कि सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को इ-ऑफिस के संबंध में प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. अंत में डीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि जिले के अथवा प्रखंड स्तर के वैसे कार्यालय जो सबसे पहले अपने कार्यालय को इ-ऑफिस में परिवर्तित करेंगे. उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिया जायेगा. बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रखंड व अंचल स्तर के पदाधिकारी जुड़े रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >