ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बस, पुलिस जीप को उड़ाया, बनी भगदड़ की स्थिति

Siwan News : तरवारा बाजार में चार वाहनों की टक्कर, बस की टक्कर से पिकअप, पुलिस जीप और टेम्पू क्षतिग्रस्त.

तरवारा (सीवान) से धनंजय मणि मिश्रा
Siwan News : जीबी नगर थाना के तरवारा बाजार स्थित एनएच 227 ए पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब सीवान से सवारी लेकर पटना जा रही दानी मौर्य ध्वज बस के चालक ने अनियंत्रित होकर ओवर टेक करने के दौरान पिकअप वैन में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद पिकअप वैन ने बैंक जांच कर रही पुलिस जीप में जाकर टकरा गई और पुलिस जीप आगे खड़ी टेम्पू में टक्कर मार कर रुक गई. इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगो का हुजूम उमड़ गया. टक्कर मारने के बाद बस के चालक एवं खलासी बस छोड़ कर भाग गए. बस के सभी सवारी सुरक्षित थे जिससे पुलिस एवं लोगो ने राहत महसूस किया. ग्रामीणों और मौके पर उपस्थित पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित भेज दिया.

एक साथ चार वाहन क्षतिग्रस्त, चालक-खलासी मौके से फरार

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को अवर निरीक्षक जग्रनाथ कुमार ने कानूनी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया तथा बस को जब्त कर लिया है. एक साथ चार वाहन की टक्कर से पुलिस के साथ ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण एवं बस में सवार लोगो ने बताया की भगवान का शुक्र है कि हम लोग बाल-बाल बच गए है. इस घटना का कारण यह है कि सभी गाड़ी सीवान से तरवारा बाजार के तरफ जा रही थी तभी पिकअप वैन के चालक ने अपने आगे चल रहे वाहन को बचाने के लिए दाहिने की तरफ गाड़ी को मोड़ दिया जिससे उसके पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने अनियंत्रित होकर पिकअप वैन में टक्कर मार दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बस ने पिकअप वैन में धक्का मारा है. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है जिसको जहां जाना था भेज दिया गया है.

Also Read : पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा दोषी करार, 23 जून को सजा का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >