1001 कन्याओं व महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शूरवीर गांव

महाराजगंज प्रखंड के शूरवीर गांव में श्री पलटू दास जी की मठिया में आयोजित अष्टयाम एवं रुद्राभिषेक के उपलक्ष्य में 1001 कन्याओं और महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय कर दिया.

Brave Village Kalash Yatra: सावन माह के पावन अवसर पर महाराजगंज प्रखंड के शूरवीर गांव स्थित श्री श्री 108 श्री पलटू दास जी की मठिया में आयोजित अखंड अष्टयाम एवं रुद्राभिषेक को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना.

कलश यात्रा में 1001 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया. यात्रा शूरवीर गांव स्थित श्री श्री 108 श्री पलटू दास जी की मठिया से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए धोबवलिया पोखरा पहुंची. यहां आचार्य संदीप पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के कलश में पवित्र गंगाजल भरवाया.

पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रहे थे. इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया.

ग्रामीणों ने बताया कि शूरवीर गांव में कोई बड़ा मंदिर नहीं होने के कारण श्री पलटू दास जी की मठिया लंबे समय से ग्रामीणों के लिए आस्था और पूजा का प्रमुख केंद्र रही है. इसी धार्मिक स्थल पर अखंड अष्टयाम एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है.

कलश यात्रा के दौरान तारकेश्वर यादव (भगत जी), आचार्य संदीप पाण्डेय, अमीर पाल, जितेंद्र शाह, सुकेश्वर पाण्डेय, रामकृपाल पाण्डेय, सुभाष यादव, संदीप यादव, हरेराम पंडित, पप्पू यादव, शेषनाथ सिंह, सरोज चौरसिया, मंटेश पाल, पंकज साह, प्रदीप यादव, ब्रजेश प्रसाद, नंद किशोर यादव, लालबाबू पाल, मिंटू कुशवाहा, लग्न यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read: बिहार के 18 शहरों के लिए चलाई जायेंगी बसें, पटना से किशनगंज तक पहुंचना होगा बेहद आसान, जानिए प्लानिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >