लूट की घटना से नाराज दुकानदारों ने की आगजनी

बसंतपुर के थाना रोड में थाना के नजदीक से सोमवार को दोपहर बाद अपराधियों द्वारा आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने से दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग एनएच 227 ए पर पहुंच कर सब्जी मंडी के समीप आगजनी कर हंगामा करने लगे.जिससे आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा.

प्रतिनिधि, बसंतपुर. बसंतपुर के थाना रोड में थाना के नजदीक से सोमवार को दोपहर बाद अपराधियों द्वारा आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने से दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग एनएच 227 ए पर पहुंच कर सब्जी मंडी के समीप आगजनी कर हंगामा करने लगे.जिससे आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. आक्रोशित लोगों का कहना था अब तो व्यवसायी थाना रोड में भी सुरक्षित नहीं है. आक्रोशितों ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ लूटे गए नकदी व आभूषण की बरामदगी की मांग करने लगे. महाराजगंज एसडीपीओ अमन, बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भगवानपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह समेत लकड़ी नबीगंज व गोरेयाकोठी की पुलिस बसंतपुर सब्जी मंडी पहुंची व आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई. बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. उनका कहना था कि अपराधियों के मंसूबे बढ़े है. जिसका नतीजा है कि थाना परिसर के बगल में बेखौफ अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे दिए है. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को शांत कराया गया. तब लगभग एक घंटे बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच तेज, शीघ्र खुलासे का दावा बसंतपुर के थाना के नजदीक आभूषण दुकान से लूट की घटना को पुलिस एक चैलेंज के रूप में ले रही है. लूट हुई दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी व लूट के सामन को बरामद करने का दावा कर रही है. इस घटना के पूर्व दो दिसंबर 2025 को बसंतपुर के खोड़ीपाकर बाजार में आभूषण व बर्तन दुकान में भी बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >