प्रतिनिधि, दरौंदा. गणतंत्र दिवस को लेकर थाना परिसर में बीडीओ शिम्पी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ कार्यालयों पर झंडोत्तोलन के लिए समय का निर्धारण किया गया . बैठक में तय हुआ कि प्रखंड कार्यालय के पुराना भवन पर स्थापित देश के महान क्रांतिकारियों एवं नेताओं के प्रतिमा पर माल्यार्पण 09:10 बजे पूर्वाहन में होगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय नेम 9.20 बजे झंडोतोलन होगा. थाना में 10:10 बजे झंडोत्तोलन होगा.बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, सरपंच मिथिलेश सिंह, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, सीओ वेद प्रकाश नारायण एवं अन्य मौजूद थे. बीडीओ ने की गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा हसनपुरा. प्रखंड सभागार में बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस को लेकर समय सारणी का निर्धारण किया गया.जहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 9:00 बजे प्रखंड प्रमुख, एमएच नगर थाना परिसर में 9:15 बजे थानाध्यक्ष, सीडीपीओ कार्यालय परिसर में 9:25 बजे सीडीपीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 9:40 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीआरसी कार्यालय परिसर में 10:05 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:20 बजे नगर अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
