संवाददाता,सीवान.सीवान जंक्शन के सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की पिछले ढाई दशकों से उठती रही मांग अब कार्यरूप लेने लगा है.ब्रिज निर्माण को लेकर बिहार स्टेट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने टेंडर जारी कर दिया है.जिसकी प्रक्रिया अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जायेगी.इसके निर्माण पर 86.70 करोड़ खर्च होने का अनुमान है.निर्माण कार्य तीस माह के अंदर पूरा करने की समय सीमा तय की गयी है. सितंबर 2024 में रेल मंत्रालय ने दी थी स्वीकृति लंबे समय से शहर के सिसवन रेलवे ढाला पर जाम की समस्या के निदान को लेकर सांसद विजयलक्ष्मी ने रेल मंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ओवरब्रिज की मांग की थी.हालांकि इसको लेकर पूर्व के प्रतिनिधियों ने भी कई बार पहल किया. रेल मंत्रालय ने सितंबर 2024 में डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी.इसके बाद से ही लोगों में ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के की उम्मीद जगी. 1140 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तैयार डीपीआर के मुताबिक इसकी लंबाई 1140 मीटर होगी. इसके निर्माण को लेकर जारी किये गये टेंडर के मुताबिक 86.70 करोड़ खर्च होंगे.जिसमें केंद्र व राज्य दोनों सरकार की हिस्सेदारी होगी. डीपीआर से संबंधित पत्र 20 सितंबर 2024 को रेलवे बोर्ड, भारत सरकार के डायरेक्टर, सिविल इंजीनियरिंग हेमंत कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को जारी किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
