प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात्रि में 142 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. पुलिस के अनुसार शराब की इस खेप को होली के मौके पर खपाने की योजना थी. पुलिस थाना क्षेत्र के मालमलिया चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी.तभी एक पिकअप तेजी से मशरख की तरफ से मलमलिया आ रही थी.तभी चालक ने पुलिस को वाहन चेक करते देख मशरख कि तरफ भागने लगा.इसे देख पुलिसकर्मियों ने पीछा किया.पुलिस को देख हसनपुरा बाजार के आगे चालक ने वाहन को खड़ा कर अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गया था.पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसपर सड़े- गले गोभी और मटर के नीचे तिरपाल से ढक कर 142 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई..थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भाग रही वाहन को पीछा कर शराब की बड़ी खेप के साथ पिकअप को जब्त किया गया है.उन्होंने बताया वाहन और उसके मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 16 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार मैरवा.थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से पुलिस जवानों ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को शराब के साथ पकड़ लिया.पुलिस की जांच में तस्कर के पास से मिले बोरा से विदेशी शराब के 40 पीस आफिसर च्वाइस और देशी शराब के 45 पीस बंटी बबली शराब मिला है. गिरफ्तार तस्कर आंदर थाना क्षेत्र के चितौर गांव के 19 वर्षीय रौनक सिंह बताया जाता है. यूपी निर्मित शराब लेकर तस्कर यूपी से मैरवा के रास्ते आंदर जा रहा था. जहां पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान पकड़ लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
