गुठनी. थाना क्षेत्र सोहगरा में बुधवार की दोपहर बाबा हंसनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद कुमार गिरी के साथ मारपीट का आरोपित जिला पार्षद थाना परिसर से फरार हो गया. आरोपित जिला पार्षद छोटेलाल यादव (45) को ग्रामीणों ने पकड़ कर हथियार समेत पुलिस को सौंपा था. जिसे लेकर पुलिस टीम थाने पहुंची. जानकारी के अनुसार जिला पार्षद पुलिस से शौच करने की बात कह के गया. और फिर वापस नहीं लौटा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कप मच गया. पुलिस आरोपित के फरार होने के बाद से सकते में है. एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए कई टीम लगाई गई है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना के कारणों की भी जांच किया जा रहा है. हथियार लहराते वीडियो वायरल मामले का आरोपित गिरफ्तार , गुठनी. थाना क्षेत्र के सोहगरा के धुमनगर में युवकों का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने अन्य थानों की पुलिस के साथ सोहगरा में छापेमारी कर हथियार लहराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान सोहगरा के धुमनगर निवासी अभिषेक कुमार तथा अमन रावत के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत चार युवकों को अभियुक्त बनाया है. इस मामले में दो युवक गिरफ्तार नहीं हो सके है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार युवकों द्वारा हथियार में गोली डालते व लहराते हुए वीडियो सोशल ल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो पर एसपी ने संज्ञान लिया और पुलिस को करवाई का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
