सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप स्थित शहाबुद्दीन चौक से पुलिस ने एक वाहन से शराब बरामद की है. वहीं पुलिस को देखकर शराब तस्कर वहां छोड़ फरार हो गया. मामले में थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि यूपी से एक वाहन में शराब की खेप आ रही है . टीम द्वारा गश्ती के दौरान शहाबुद्दीन चौक के समीप छापामारी की गई तो शराब तस्कर वाहन को छोड़कर फरार हो गया. जहां तलाशी के दौरान वहां से 457.920 लीटर शराब बरामद किया गया. वही वाहन और शराब को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक और शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने अलग -अलग स्थानों से शराब व बाइक किये जब्त नौतन. पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से देसी -विदेशी शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है. थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के खलवा से वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश निर्मित तीन कार्टून बंटी बबली देसी शराब जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है, बरामद करने के साथ एक बाइक जब्त किया गया. वहीं दूसरी ओर शास्त्री मोड के समीप से 40 बोतल अंग्रेजी शराब इसके कुल मात्रा 7 लीटर बरामद किया गया. वहां से भी एक बाइक जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस को देखते ही बाइक फेंक कर फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
