ट्रक की टक्कर से पिकअप हुई क्षतिग्रस्त

मैरवा–सीवान मुख्य मार्ग पर तितरा मानसरोवर के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

मैरवा. मैरवा–सीवान मुख्य मार्ग पर तितरा मानसरोवर के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त पिकअप जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा के एक व्यवसायी की बतायी जा रही है. जिसे उसी गांव के विनय कुमार पांडेय चला रहे थे. वहीं ट्रक छपरा जिले का था. जिसे चालक सुग्रीव कुमार चला रहा था. बताया गया कि ट्रक चालक तितरा में निर्माणाधीन पानी प्लांट में बालू गिराकर सड़क पर चढ़ रहा था. इसी दौरान मैरवा की ओर से कपिला पशु आहार की बोरियां लेकर आ रही पिकअप से ट्रक की टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने बिना देखे ही वाहन आगे बढ़ा दिया. जिससे यह हादसा हुआ. टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना मैरवा थाना को दी. सूचना मिलते ही मैरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने ट्रक में फंसे पिकअप को बाहर निकालकर सड़क किनारे किया और यातायात को सुचारू कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >