निषाद मेले को मिलेगा राजकीय दर्जा : मंत्री

प्रखंड के पनियाडीह में आयोजित निषाद मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उक्त बातें सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार की रात पनियाडीह के निषाद मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं.मंत्री ने कहा कि यह मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर निषाद समाज की पहचान है.

प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट. प्रखंड के पनियाडीह में आयोजित निषाद मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उक्त बातें सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार की रात पनियाडीह के निषाद मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं.मंत्री ने कहा कि यह मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर निषाद समाज की पहचान है. मंत्री ने कहा कि इस स्थल से निषाद समुदाय की गहरी आस्था और भावनाएं जुड़ी हुई हैं. हमारा समाज इस स्थान को पवित्र मानकर पूजा करता है. उन्होंने कहा कि पूर्व में किसने क्या घोषणा की और उसका क्या परिणाम हुआ, यह चर्चा का विषय है, लेकिन वे भरोसा दिलाते हैं कि इस स्थल को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वे पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि ज्योतिष ब्रह्म स्थान हमारे क्षेत्र का अत्यंत पूजनीय स्थल है, जिससे हम सभी की आस्था जुड़ी हुई है. इसके समुचित विकास के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे.वहीं, विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि ज्योतिष ब्रह्म स्थान के विकास के लिए वे भी अपने स्तर से निरंतर प्रयासरत रहेंगे.गौरतलब है कि ज्योतिष ब्रह्म स्थान पर आयोजित इस निषाद मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालु दूधिया पोखरा में स्नान कर उसके पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक किया.कई श्रद्धालु इस पवित्र जल को अपने घर भी ले गये.मेले के उद्घाटन अवसर पर अनिरुद्ध गुप्ता, छोटेलाल साहनी, परशुराम सहनी,सुधांशु कुमार निषाद,कृष्णा पंडित, युवा संत नागमणि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >