मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

धनौती थाना क्षेत्र के सरसा के टोला श्यामपुर गांव में पांच महीने पूर्व मारपीट में घायल ओम प्रकाश यादव की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि पांच माह पूर्व पट्टीदारों से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें तीन लोग घायल हुए थे. इसमें ओम प्रकाश यादव की हालत गंभीर थी. जिसे डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर किया था. जहां उसका इलाज चल रही थी.स्थिति बिगड़ती गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

सीवान. धनौती थाना क्षेत्र के सरसा के टोला श्यामपुर गांव में पांच महीने पूर्व मारपीट में घायल ओम प्रकाश यादव की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि पांच माह पूर्व पट्टीदारों से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें तीन लोग घायल हुए थे. इसमें ओम प्रकाश यादव की हालत गंभीर थी. जिसे डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर किया था. जहां उसका इलाज चल रही थी.स्थिति बिगड़ती गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं. शादी की नीयत से किशोरी को भगाने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से भगाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोरी की मां ने दरौंदा थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर साजिश के तहत बहला-फुसलाकर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्राथमिकी में बताया है कि 1 जनवरी को दोपहर रेलवे लाइन के पास गई थी. इसी दौरान गांव के राजकिरण पासवान, राजवंशी मांझी एवं एक महिला पर साजिश के तहत गलत नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा दिया. जब मां आरोपियों के घर पूछताछ करने गई, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “तुम्हारी बेटी को अपने बेटे के साथ भगा दिया है, जो करना है कर लो. मां ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >