बंद मकान में भीषण चोरी, महिला ने पति पर जताया संदेह

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिन्दुसार हामिद गांव के एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित 36 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.इस घटना के बाद रामनरेश सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने स्थानीय थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि,सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिन्दुसार हामिद गांव के एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित 36 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.इस घटना के बाद रामनरेश सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने स्थानीय थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि महाराष्ट्र से घर लौटने के दौरान नागपुर में हुए सड़क दुर्घटना में ओरमा निवासी उनके दामाद की मौत हो गयी थी. इसकी जानकारी 24 अप्रैल को मिली तो आनन-फानन में पूरे परिवार के सदस्यों के साथ मकान में ताला बंद कर रामनरेश बेटी के घर ओरमा के लिए निकल गए. दामाद का शव रात के करीब 9.30 बजे बेटी के घर पहुंचा. बेटी के घर से रात के करीब 1.30 बजे अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अन्दर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा सभी गहने, रुपये चोरी कर लिया गया था. जिसके बाद इसकी सूचना डॉयल 112 टीम को दी गयी. जहां पुलिस घटना की जांच पड़ताल की वही पीड़िता द्वारा चोरी हुई ज्वेलरी में सोने का मंटीका, झुमका सेट, चेन, तीन नथिया, मंगलसूत्र, अंगूठी, कंगन सेट सहित अन्य सामान 35 लाख रुपये कीमत की हैं. वही चोरो ने 1.25 लाख नकदी रुपये की चोरी की हैं .प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.बिदुशार हामिद गांव में चोरी की घटना में पीड़िता सुशीला देवी ने अपने ही पति व बेटे पर संदेह जताया है. पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया कि मेरे पति रामनरेश सिंह और मंझला पुत्र ओमप्रकाश सिंह घटना को अंजाम दे सकते हैं. ये दोनों लोग मेरे घर आने के पहले ही यहां आ चुके थे. पीड़िता के मुताबिक रामनरेश अपने बेटे ओमप्रकाश के साथ दूसरे मकान में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >