महाराजगंज कोर्ट भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिली, बनेंगे 10 नए कोर्ट व हाजत भवन

महाराजगंज कोर्ट भवन के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 34 करोड़ की लागत से बनने वाले इस नए परिसर में 10 कोर्ट रूम और हाजत भवन शामिल होंगे, जिससे न्यायिक सेवाओं में तेजी आएगी।

Siwan News : महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज कोर्ट भवन की प्रशासनिक स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

34 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि करीब 34 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से नए कोर्ट भवन का निर्माण कराया जाएगा. न्यायिक परिसर में 10 नए कोर्ट रूम, सुविधा भवन और हाजत भवन का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि भवन बनने के बाद न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिल सकेंगी.

न्यायिक सेवाएं होंगी और अधिक सुलभ

सांसद ने कहा कि आधुनिक न्यायिक परिसर के निर्माण से स्थानीय स्तर पर लोगों को सुलभ और बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी. इससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों दोनों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी.

विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि : महासचिव

अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के महासचिव अधिवक्ता पी.पी. रंजन द्विवेदी ने कहा कि सांसद के प्रयासों से महाराजगंज लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कहा कि मौनिया बाबा मेले को राजकीय दर्जा, रैक प्वाइंट का निर्माण, नए रेलवे स्टेशन भवन, अमर शहीद सम्मान भवन और व्यवहार न्यायालय की स्थापना के बाद अब कोर्ट भवन की प्रशासनिक स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात है.

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा ने की. इस अवसर पर एसडीएम अनीता सिंहा, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, जिला प्रवक्ता दिलीप सिंह, अधिवक्ता राम संजय सिंह, करुणाकांत सिंह, अरविंद सिंह, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, संजय सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, राहुल सिंह, विकास सिंह, शैलू यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Afjal anwar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >