ट्रक से 15 लाख की शराब बरामद

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक में बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. बरामद शराब की कीमत 15 लाख रूपये बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि. गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक में बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. बरामद शराब की कीमत 15 लाख रूपये बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ चंदन कुमार ने थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लायी जा रही है. इस सूचना के बाद पुलिस एक टीम बनाकर सघन जांच शुरू कर दी. पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.जहां 12 चक्के वाले ट्रक के अंदर से 245 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत बाजार में 15 लाख रुपये लगाई गई है. इस टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एएसआइ रंजीत कुमार, पंकज कुमार, पीटीसी छोटेलाल सिंह शामिल थे. एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सतेंद्र यादव के रूप में हुई. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर जिले में करनी थी. उनका कहना था कि इसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता और उनके पहचान के लिए भी पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >