शौचालय नहीं रहने से महिलाओं को परेशानी

शहर के टेलहट्टा,सोनारटोली, गल्लामंडी सहित विभिन्न बाजारों में महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने खरीदारी करने आ रही महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सीवान. शहर के टेलहट्टा,सोनारटोली, गल्लामंडी सहित विभिन्न बाजारों में महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने खरीदारी करने आ रही महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकार स्वच्छता को लेकर काफी प्रचार-प्रसार कर रही है. इसके लिए काफी खर्च कर रही है लेकिन शहर के चौक-चौराहों पर सुलभ शौचालय का उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं. जिले स्वच्छता से संबंधित किसी भी योजना का असर शहर में नहीं दिख रहा है. जहां सरकार गांव का निरीक्षण करा ओडीएफ कराने में जुटी हुई है, वहीं शहर के बाज़ारो में व्यवस्थित सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से यह कहा जाने लगा है कि गांवों को ख���ले से शौचमुक्त बनाने के साथ-साथ शहर को भी इस समस्या से निजात दिलाना होगा. हजारों की संख्या में खरीदारी करने के लिए पहुंचती है महिलाएं : शहर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिलाएं सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन महिला शौचालय का निर्माण नहीं किए जाने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर महिलाओं में प्रशासन के विरुद्ध काफी आक्रोश देखा जाता है. सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं होने के कारण पुरुष भी खुले में शौच करने पर मजबूर हो रहे हैं. जिससे राह चलते राहगीरों को काफी परेशानी होती है. दूसरों को दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाती हैं महिलाएं महिलाओं को मेला,पर्व सहित किसी बड़े आयोजनों में परेशानी होती हैं. महिला शौचालय नहीं होने के कारण महिलाएं शहर में लोगो के दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हो जाती हैं. शहर के नगर परिषद में कई महिला पार्षद,मुख्य पार्षद ,उप पार्षद भी हैं. लेकिन इस संबंध में कोई आवाज तक नही उठता हैं. बोलीं सभापति बैठक में इस मुद्दे को रखा जाएगा और जहां व्यवस्था बनेगी उस स्थान पर महिला शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. सेम्पी गुप्ता, सभापति नगर परिषद सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >