गर्म हवा ने लोगों को झुलसाया, पारा पहुंचा 40 के पार

तीखी धूप व गर्म हवा की रफ्तार से आम जन जीवन बेहाल हो गया है. पिछले दो दिनों से तेज धूप व तेज रफ्तार से चल रही गर्म हवा के चलते मौसमी बीमारियों में इजाफा होने की संभावना जताई जा रहा है. तीखी धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का हलकान कर दिया है. दिन में सड़क पर निकलने से लोग हिचक रहे हैं. सूर्य की तेज गर्मी बदन को जलाने लगी है.

प्रतिनिधि, सीवान. तीखी धूप व गर्म हवा की रफ्तार से आम जन जीवन बेहाल हो गया है. पिछले दो दिनों से तेज धूप व तेज रफ्तार से चल रही गर्म हवा के चलते मौसमी बीमारियों में इजाफा होने की संभावना जताई जा रहा है. तीखी धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का हलकान कर दिया है. दिन में सड़क पर निकलने से लोग हिचक रहे हैं. सूर्य की तेज गर्मी बदन को जलाने लगी है. बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया. इधर तेज हवा और तल्ख धूप के कारण किसान भी चिंतित है. कड़ी की धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल को बचाने की जरूरत है. वहीं काम कर रहे लोगों को भी सावधान रहना होगा. 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान उन किसान व मजदूरों के लिए खतरनाक साबित होते है जो दिन भर खेतों में काम करते रहते हैं. बिजली कटौती से परेशान हैं लोग प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती की मार ने लोगों को परेशान किया. चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश के बाद भी तेज हवा का बहाना बताकर दिनभर बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है. विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है. वहीं रात में भी बार बार बिजली आ और जा रही है.लोगों ने आरोप लगाया कि उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बिना बिजली के हलकान हो रहे है. घरों में रहने वाली गृहणियां और बच्चे गर्मी से छटपटाते रहते है. रात के समय बिजली के जाने पर लोगों की नींद हराम हो जाती है. अप्रैल में नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी व हिटवेव से राहत मिलने वाली नहीं है. पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने व बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. इन दिनों में अधिकतम तापमान 30-40 व न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने का अनुमान है. सुनसान दिख रही सड़कें भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 10 बजे से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते है. चिलचिलाती गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया है. चल रही गर्म हवा के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है. रहन- सहन में बदलाव देगा गर्मी से राहत चिकित्सक डॉ संजय गिरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में अपने को उसके अनुरूप ढालने की जरूरत होती है. गर्मी में बचाव के लिए लोगों को खान पान में बदलाव करना चाहिए. अनावश्यक बाहर नहीं निकलें. सुती कपड़े पहने और खुब पानी पीएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो. धूप का चश्मा पहनें और मौसमी फलों के उपयोग के साथ हरी सब्जियां व सलाद का इस्तेमाल भोजन में करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >