करेंट लगने से इंजीनियर की मौत, माता-पिता व दादी घायल

थाना क्षेत्र के भगवानपुर में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं बचाने के क्रम में परिवार के ही महिला पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. युवक अभिषेक कुमार बताया जा रहा है. वह बेंगलुरु में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था.

नौतन. थाना क्षेत्र के भगवानपुर में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं बचाने के क्रम में परिवार के ही महिला पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. युवक अभिषेक कुमार बताया जा रहा है. वह बेंगलुरु में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि नहाने के दौरान पास से गुजर रहे मोटर के तार की चपेट में युवक आ गया और छटपटाने लगा. यह देख उसे बचाने उसके पिता, मां और दादी पहुंची, जो बिजली की चपेट में आ गए. इससे पहले कि बिजली को अन्य जगह से बंद किया जाता, युवक बेजान हो गया तथा बचाने गए तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. शव का अंतिम संस्कार रविवार को झरही नदी घाट पर कर दिया गया. युवक दो भाइयों में बड़ा था. वहीं छोटा भाई भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. पिता चीनी मिल में काम करते हैं. इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >