फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बनेगा जिला कोर ग्रुप

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है.आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में जिला कोर ग्रुप का गठन किया गया है. यह कोर ग्रुप स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जन-आंदोलन का रूप देगा

प्रतिनिधि,सीवान. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है.आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में जिला कोर ग्रुप का गठन किया गया है. यह कोर ग्रुप स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जन-आंदोलन का रूप देगा.इस अभियान के तहत आशा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी. अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हुसैनगंज प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ के नेतृत्व में गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सक्रिय सदस्यों में से प्रतिनिधियों को जिला कोर ग्रुप में शामिल किया गया है. जिला कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक में सदस्यों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम और एमडीए अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में बीसीएम सुनिता कुमारी, वीबीडीएस जावेद, सीफार की जिला समन्वयक नेहा कुमारी, पीए सोनू कुमार और पिरामल की पीओसीडी पूर्णिमा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल ने कहा कि एमडीए केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी पर आधारित अभियान है. उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >