विकास कार्यों में तेजी लायी जाये: विजयलक्ष्मी

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अधीन क्षेत्रों के 16 सांसदों व नौ सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक सौम्या माथुर के साथ मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बैठक की. बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया.

सीवान.पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अधीन क्षेत्रों के 16 सांसदों व नौ सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक सौम्या माथुर के साथ मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बैठक की. बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया. सीवान की सांसद विजय लक्ष्मी देवी ने मैरवां स्टेशन पर करोना काल से निरस्त गाड़ियों का ठहराव बहाल करने यात्री सुविधाएं बढ़ाने, अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत सीवान स्टेशन पर कार्य की गति बढ़ाने समेत सीवान-थावे रेल खण्ड पर और गाड़ियां चलाने का सुझाव दिया. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मसरख एवं एकमा स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत के कार्यों में तेजी लाने, एकमा स्टेशन पर प्लेटफार्म सं-02 की ढलाई,शेड निर्माण,वाटर बूथ एवं आर सी सी बाउंड्री के निर्माण में तेजी लाये जाने का सुझाव दिया . उन्होंने सुझाव दिया की बहुत बड़ी आबादी छपरा-टेकनिवास और छपरा-बलिया खण्ड पर पड़ने वाले रोड ओवर ब्रिज के नीचे रहती है उनकी सुविधा के लिए रेलवे क्रासिंग को अंडर पास के निर्माण के बाद ही बंद किया जाये.उन्होंने छपरा-सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर पहले से प्रस्तावित रैक हैन्डलिंग पॉइंट का निर्माण शीघ्र कराने, छपरा-मसरख-राजापट्टी के बीच में पड़ने वाले बसंतपुर हाल्ट स्टेशन पर टिकट काउंटर बनाने एवं छपरा-सीवान के मध्य पनवार रेलवे क्रासिंग पर स्वीकृत रेलवे अंडरपास शीघ्र निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव दिया. महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने कहा कि रेलवे की कार्यप्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं के उन्नयन गाड़ियों के संरक्षित संचालन कर्मचारी कल्याण, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरित पहल सहित अन्य सभी क्षेत्रों में पर्याप्त कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे एक यात्री प्रधान जोन है. इस वित्त वर्ष इस रेलवे पर यात्री संख्या में गत वर्ष की तुलना में 18.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई महाप्रबंधक ने बैठक के अंत में उपस्थित संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >