सीएम आज सीवान में, जनता के साथ करेंगे संवाद

समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीवान और मैरवा के दौरे पर पहुंचेंगे. करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना , शिक्षा,पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात देंगे. पिछले 20 वर्षों में यह मुख्यमंत्री की जिले की 16वीं यात्रा है.

प्रतिनिधि सीवान. समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीवान और मैरवा के दौरे पर पहुंचेंगे. करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना , शिक्षा,पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात देंगे. पिछले 20 वर्षों में यह मुख्यमंत्री की जिले की 16वीं यात्रा है. सीएम अपने दौरे की शुरुआत मैरवा से करेंगे. वे मैरवा स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे.इसके साथ ही जिले में 201.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 71 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां वे आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुनेंगे. जनसंवाद से पहले मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी. सीएम आंदर ढ़ाला के समीप आंदर-सीवान पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद पंचमंदिरा मुहल्ला स्थित जल-जीवन-हरियाली पार्क पहुंचकर जायजा लेंगे.इस दौरान रिमोट के माध्यम से देशी व रंगीन मछलियों और हंसों को छोड़ा जाएगा. .सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने किया निरीक्षण,सीएम कारकेड भी पहुंचा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल और आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मैरवा और सीवान के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.इधर स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों के टीम ने भी पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जांच भी किया. मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लेकर ऐसा कड़े इंतजाम किए गए हैं की सभा स्थल और उसके आसपास परिंदा भी पर न मार सकें. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाए गयें है. 67.47 करोड़ से बन रहे सीवान–आंदर पथ का करेंगे सीएम निरीक्षण सीएम 67.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीवान–आंदर पथ के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे.वे लक्ष्मीपुर स्थित ओवरब्रिज के समीप सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे.यह पथ कुल 16.250 किलोमीटर लंबा है. जिसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर पथ निर्माण विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार की देखरेख में अंतिम तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इस सड़क के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी.घोषणा के बाद सभी प्रशासनिक व तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए वर्ष 2025 में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया.सड़क के बन जाने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी. जीविका के स्टॉल पर सीएम देखेंगे मोटा अनाज, किचन गार्डन और दीदियों के उत्पाद मैरवा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जीविका के दो स्टॉल का अवलोकन करेंगे. इन स्टॉलों पर मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ और किचन गार्डन से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. इसके साथ ही आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद भी मुख्यमंत्री के सामने रखे जाएंगे.स्टॉलों पर अगरबत्ती, सत्तू, बेसन, पापड़, सिक्की से बनी हस्तशिल्प वस्तुएं, दीदी की नर्सरी, शहद उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, पुस्तकालय मॉडल, सिलाई-बुनाई से जुड़े सामान, श्रृंगार सामग्री समेत कई घरेलू व आजीविका आधारित उत्पाद प्रदर्शित होंगे. ये सभी उत्पाद ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और स्वरोजगार की कहानी बयां करेंगे.जीविका के संचार प्रबंधक सजल कुमार ने बताया कि सीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गई हैं. कहा कि सिक्की से बने उत्पाद जीविका दीदी सविता देवी द्वारा तैयार किए गए हैं. मिट्टी से निर्मित वस्तुएं जीविका दीदी आरती देवी ने बनाई हैं शहद उत्पाद जीविका दीदी मीना देवी, सिलाई-बुनाई से जुड़े उत्पाद जीविका दीदी चंद्रावती देवी और श्रृंगार सामग्री जीविका दीदी सुनीता देवी द्वारा तैयार की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >