गुठनी. थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित नवका टोला में शुक्रवार की रात एक बारात के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में छेड़छाड़ की घटना के बाद जमकर हंगामा हो गया. नाच के दौरान कुछ युवकों द्वारा किन्नर नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से मामला तूल पकड़ लिया. बताया जाता है कि इस घटना से आक्रोशित किन्नर नर्तकियों ने शनिवार की अहले सुबह दुल्हन पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. उनके समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. घायल युवक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.
किन्नरों से छेड़छाड़ पर बवाल , पुलिसकर्मी घायल
थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित नवका टोला में शुक्रवार की रात एक बारात के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में छेड़छाड़ की घटना के बाद जमकर हंगामा हो गया. नाच के दौरान कुछ युवकों द्वारा किन्नर नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से मामला तूल पकड़ लिया. बताया जाता है कि इस घटना से आक्रोशित किन्नर नर्तकियों ने शनिवार की अहले सुबह दुल्हन पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी,
