सीवान. 22 जनवरी को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष यातायात योजना लागू की गई है. यातायात योजना के अनुसार शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व छोटपुर बाइपास मार्ग, बैशाखी मोड़, तरवारा मोड़ एवं रघुनाथपुर–आन्दर मार्ग से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इसी प्रकार मैरवा (उत्तर प्रदेश सीमा) से प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहनों को कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व तथा छोटे वाहनों को कार्यक्रम से 30 मिनट पूर्व उत्तर प्रदेश की सीमा क्षेत्र में ही रोक दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश से आने वाले सभी प्रकार के भारी एवं छोटे वाहनों का परिचालन गुठनी सीमा से नियंत्रित तरीके से किया जाएगा. वहीं जीरादेई मोड़ से सीवान शहर की ओर वाहनों का परिचालन नियंत्रित रहेगा.दारोगा राय मोड़ से हरदिया मोड़ तक शहर की ओर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. प्रतापपुर तिनमुहानी (दारोगा राय बाइपास) से आन्दर ढ़ाला तक कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. डीएवी मोड़ से थाना मोड़ तक सभी प्रकार के मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. कार्यक्रम के बाद अतिविशिष्ट वाहनों के प्रस्थान के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है. अतिविशिष्ट वाहन डीएवी विद्यालय परिसर/राजेन्द्र स्टेडियम से आन्दर ढ़ाला होते हुए रेनुआ बाइपास, दरोगा राय महाविद्यालय, कचहरी ढ़ाला, गोपालगंज मोड़ होते हुए छोटपुर बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग–85 से प्रस्थान करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
