सावन एकादशी पर 14 बार दूध से भरा बाबा महेंद्रनाथ का अरघा, दूसरी सोमवारी को प्रशासन अलर्ट

सावन मास की एकादशी पर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में ग्वाला समुदाय ने अरघा को दूध से भर कर परंपरा निभाई. हज़ारों श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक कर मन्नतें मांगीं. दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं.

baba mahendranath mandir: सावन मास की एकादशी पर रविवार को ग्वाला समुदाय के लोगों ने बाबा महेंद्रनाथ के अरघा को दूध से भर दिया. इसमें बिहार और यूपी के बड़ी संख्या में ग्वाला समुदाय के लोग शामिल हुए. दशकों पुरानी परंपरा के तहत रविवार की सुबह सीवान, छपरा, गोपालगंज के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया, रेवती, सहतवार, सुरेमनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 20 हजार श्रद्धालु महेंद्रनाथ मंदिर पहुंचे.

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी. इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा शिवालय गूंज उठा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

मेंहदार में दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन अलर्ट

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेंहदार में प्रशासन अलर्ट मोड में है. पहली सोमवारी के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है.

भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों का उपयोग कराने की व्यवस्था की है. चैनपुर, रसूलपुर सहित मेंहदार आने वाले प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी.

भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के साथ जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी प्रशासन ने तैयारी की है. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और निर्धारित मार्ग व पार्किंग स्थल का उपयोग करने की अपील की है.

सड़क की नहीं हुई मरम्मत, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मेंहदार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, लेकिन श्रद्धालुओं के आवागमन वाले कई मार्गों की अब तक समुचित मरम्मत नहीं हो सकी है. मेंहदार मंदिर जाने वाली सुखारी पुल के समीप ईंटकरण सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मेंहदार जाने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और वाहनों से इस सड़क का उपयोग करते हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बारिश होने पर सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: बिहार के 18 शहरों के लिए चलाई जायेंगी बसें, पटना से किशनगंज तक पहुंचना होगा बेहद आसान, जानिए प्लानिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >