अवैध खनन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

दरौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. बौना गांव के समीप मुख्य सड़क पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है.

सीवान. दरौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. बौना गांव के समीप मुख्य सड़क पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. जांच अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक मोहम्मद इरफान ने किया. उनके साथ दरौली थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौजूद था. जांच के दौरान टीम सड़क पर पहुंची तो सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया. टीम द्वारा जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ट्रैक्टर को कुछ दूरी पर छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गया.टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ट्रैक्टर की जांच की गई. जिसमें पाया गया कि उस पर सफेद बालू लदा हुआ है. ट्रैक्टर में मौजूद बालू से संबंधित न तो परिवहन चालान था और न ही खनन से जुड़ा कोई दस्तावेज. जब्त ट्रैक्टर में करीब 80 सीएफटी सफेद बालू पाया गया है. इस संबंध में खान निरीक्षक मोहम्मद इरफान द्वारा दरौली थाना में आवेदन देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >