प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के झझौर में ट्रैक्टर से जुताई का बकाया राशि मांगने के विवाद में पप्पू सिंह उर्फ अमरेंद्र सिंह (36) को गोली मार दी गयी. घायल के परिजनों की माने तो अमरेंद्र सिंह शनिवार की शाम अपने खेत से वापस घर लौट रहा था. तभी गांव के ही चार युवक उससे पैसे की बात को लेकर उलझ गए. दोनों तरफ से बात इतनी बढ़ गयी कि पप्पू सिंह के साथ युवक मारपीट करने लगे और उसे दौड़ाकर उसके घर पर चढ़कर गोली मार दी. गोली दाहिने पैर में लगी है. परिजनों का कहना था कि घायल अवस्था से अमरेंद्र सिंह खून से लथपथ होकर गांव की तरफ भागते हुए शोर मचाने और चिल्लाने लगा. जिससे परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई. ग्रामीणों का कहना था कि अगर वह गांव की तरफ नहीं भागता तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी. परिजन ने बताया कि वह गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर बेसुध पड़ा था. उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैसे के विवाद में युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है.
बकाया रुपये मांगने पर युवक को मारी गोली
थाना क्षेत्र के झझौर में ट्रैक्टर से जुताई का बकाया राशि मांगने के विवाद में पप्पू सिंह उर्फ अमरेंद्र सिंह (36) को गोली मार दी गयी. घायल के परिजनों की माने तो अमरेंद्र सिंह शनिवार की शाम अपने खेत से वापस घर लौट रहा था. तभी गांव के ही चार युवक उससे पैसे की बात को लेकर उलझ गए. दोनों तरफ से बात इतनी बढ़ गयी कि पप्पू सिंह के साथ युवक मारपीट करने लगे और उसे दौड़ाकर उसके घर पर चढ़कर गोली मार दी.
