दुकान से युवक ने छह लाख के गहने चुराये

थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स दुकान में सोमवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने 6 लाख रुपये का सोने का चेन लेकर फरार हो गया. इस संबंध में दुकानदार अशोक कुमार सोनी ने बताया कि हमलोग दुकान पर बैठे थे तभी एक युवक आया और बोला की हमें सोने का चेन चाहिए. हमलोग उसको चेन दिखाने लगे. करीब छह सोना का चेन दिखाये. तभी बोला कि नहीं मुझे इससे भारी चेन चाहिए. मेरे भाई ने बगल से चेन लाने गये. मैं पीछे मुड़कर आलमारी बंद करने लगा, तभी मौका का फायदा उठाते हुए उक्त युवक ने सभी छह ोचेन जो करीब 70 ग्राम का था, जिसकी कीमत 6 लाख रूपये से अधिक थी,

प्रतिनिधि,महाराजगंज. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स दुकान में सोमवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने 6 लाख रुपये का सोने का चेन लेकर फरार हो गया. इस संबंध में दुकानदार अशोक कुमार सोनी ने बताया कि हमलोग दुकान पर बैठे थे तभी एक युवक आया और बोला की हमें सोने का चेन चाहिए. हमलोग उसको चेन दिखाने लगे. करीब छह सोना का चेन दिखाये. तभी बोला कि नहीं मुझे इससे भारी चेन चाहिए. मेरे भाई ने बगल से चेन लाने गये. मैं पीछे मुड़कर आलमारी बंद करने लगा, तभी मौका का फायदा उठाते हुए उक्त युवक ने सभी छह ोचेन जो करीब 70 ग्राम का था, जिसकी कीमत 6 लाख रूपये से अधिक थी, लेकर फरार हो गया. जब मैं पीछे मुंड़ा तो वह युवक रफु चक्कर हो गया था. मैं कुछ दूरी तक दौड़ा लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दुकान पहुंचकर मामले की जानकारी ली. थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि दुकान पर लगे सीसीटीवी में उक्त युवक दिखाई दे रहा है. वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. उसके नंबर से भी पता किया जा रहा है. ज्ञात हो कि इसी अलका ज्वेलर्स की दुकान पर दिसंबर 2025 में बदमाशों ने फायरिंग कर 20 लाख की रंगदारी का पर्चा फेंका था. उसके बाद जनवरी 2026 में दूसरी बार भी रंगदारी की मांग की थी. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >