विशेष अभियान में 37 लोगों की हुई गिरफ्तारी

लिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि 24 घंटे में जिलांतर्गत विशेष अभियान के दौरान 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि 24 घंटे में जिलांतर्गत विशेष अभियान के दौरान 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने एवं देसी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान शराब के कांड में 21, वारंट के कांड में 11, हत्या का प्रयास कांड में तीन व विविध के कांड में दो गिरफ्तारी की गई. वहीं 130.4 लीटर देसी शराब व एक लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. जबकि 71 वारंट व नौ कुर्की का निष्पादन किया गया. जबकि जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से यातायात के उल्लंघन करने वाले वाहनों से 51 हजार रुपया जुर्माना की राशि वसूल की गई. शनिवार की पूरी रात चली वाहन जांच अभियान प्रतिनिधि, सीवान. जिले में अपराध व लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने को ले शनिवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो व चार पहिया वाहनों को रोक कागजातों की जांच की गई. रोको-टोको अभियान के तहत शहर के बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड, गोपालगंज मोड़, झूनापुर हाईवे, जेपी चौक सहित पूरे जिले में पुलिस ने दो घंटे से अधिक समय तक सघन अभियान चलाया. जांच के दौरान बाइक की डिक्की से लेकर युवकों की पाकेट तक की तलाशी ली गई. पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि प्रतिदिन रोको टोको अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग की जा रही है. बाइक में लगे डिक्की की तलाशी लेने के पीछे उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बाइक सवार किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान तो लेकर नहीं चल रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >