राजकीय मध्य विद्यालय गौर में चार कमरों के लिए मिली राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 6:02 PM
महाराजगंज. प्रखंड क्षेत्र के गौर राजकीय मध्य विद्यालय 1965 में ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित हुआ था. विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 635 है. जिनमें छात्र 302 व छात्राएं 333 हैं. विद्यालय की स्थिति जर्जर होने की खबर ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से छापी था. सीवान के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) ने विद्यालय […]
महाराजगंज. प्रखंड क्षेत्र के गौर राजकीय मध्य विद्यालय 1965 में ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित हुआ था. विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 635 है.
जिनमें छात्र 302 व छात्राएं 333 हैं. विद्यालय की स्थिति जर्जर होने की खबर ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से छापी था. सीवान के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पैसा निर्गत करने की बात स्वीकारी थी. उन्होंने कहा था कि सरकार से पैसा प्राप्त होते ही प्रमुखता के आधार पर राजकीय मध्य विद्यालय गौर को आवंटित कर दिया जायेगा. वहीं शिक्षकों की संख्या 16 है.
विद्यालय में एक बैंच पर पांच-पांच लड़के व लड़कियां बैठ कर जोखिम भरे कमरों में पढ़ाई करते हंै. कमरों की है कमी मध्य विद्यालय में आठ कमरों के अलावा इसके संकुल संसाधन केंद्र का एक कमरा प्रधानाध्यापक का कक्ष है. चार कमरे करकट से ग्रामीणों द्वारा छाये गये हैं,जिनकी स्थिति जर्जर है. बारिश होने पर स्कू ल के छात्रों को छुट्टी देनी पड़ती है. पैसे के आवंटन से खुशी विद्यालय के चार कमरों के निर्माण के लिए जिले से राशि प्राप्त होने की खबर पाकर विद्यालय के छात्र व शिक्षक काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










