सीवान . महागंठबंधन के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेताओं में बेचैनी है. उन्हें ये डर सताने लगा है कि बिहार में उनकी चलने वाली नहीं है, क्योंकि बिहार की जनता भाजपा के बहकावे में आनेवाली नहीं है. ये बातें जिला जदयू के प्रधान महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद तिवारी एवं जदयू के वरीय नेता अब्दुल करीम रिजवी ने संयुक्त रूप से कहीं. नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता आज भी नीतीश कुमार को समर्थन दे रही है, जिससे भाजपाइयों के हौसले पस्त हो गये हैं. इसलिए से बौखलाहट में ये राज्य सरकार की बदनाम करने केे लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. बिहार की जनता इनके बारे में अच्छी तरह से समझ गयी है और आगामी विधान सभा चुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी.
नीतीश कुमार को मिल रहे समर्थन से भाजपा में बेचैनी
सीवान . महागंठबंधन के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेताओं में बेचैनी है. उन्हें ये डर सताने लगा है कि बिहार में उनकी चलने वाली नहीं है, क्योंकि बिहार की जनता भाजपा के बहकावे में आनेवाली नहीं है. ये बातें जिला जदयू के प्रधान महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद तिवारी एवं जदयू के वरीय नेता […]
