मौलवी व फोकानिया की परीक्षा के 156 अनुपस्थित

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के तत्वावधान में सोमवार से मौलवी व फोकानिया की परीक्षा शुरू हई. पहली पाली सुबह 8.45 से पूर्वाहृ 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन 1.45 से शाम पांच बजे तक ली गई. फोकनिया परीक्षा में पहली पाली में अरबी व दूसरी पाली में फारसी विषय की परीक्षा ली गई,

सीवान. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के तत्वावधान में सोमवार से मौलवी व फोकानिया की परीक्षा शुरू हई. पहली पाली सुबह 8.45 से पूर्वाहृ 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन 1.45 से शाम पांच बजे तक ली गई. फोकनिया परीक्षा में पहली पाली में अरबी व दूसरी पाली में फारसी विषय की परीक्षा ली गई, जबकि मौलवी परीक्षा में पहली पाली में अरबी व दूसरी पाली में उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी. मौलवी (वर्ग 10) व फोकानिया (वर्ग 12) परीक्षा-2026 में 2259 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे, लेकिन इनमें से पहली पाली में 77 व दूसरी पाली में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की आवंटित संख्या 2240-2240 थी. इनमें पहली पाली में 2163 व दूसरी पाली में 2161 परीक्षार्थी शामिल हुए. स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा. परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई. उड़नदस्ता दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा संचालन व विधि-व्यवस्था पर सतत नजर बनाए हुए थे. केन्द्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ग्राफ पेपर, चिट-पुर्जा, कॉपी-किताब, एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा. परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड के साथ आने की अनुमति दी गई थी. , परीक्षा केन्द्रों के आस-पास निर्धारित समय से पूर्व ही अभ्यर्थियों का जुटान शुरू हो गया था. इसमें महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे. हालांकि, ठंड का असर परीक्षा में देखने को मिला. सिटिंग प्लानिंग के बावजूद कुछ परीक्षार्थी ठंड से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. दूसरी तरफ जाम के कारण कई परीक्षार्थियों को केन्द्र तक पहुंचने में परेशानी हुई. डीइओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >