सीवान : जीप से टकरायी पिकअप डीएसपी सहित चार घायल

सीवान/बसंतपुर : स्टेट हाईवे-73 पर कोडर पुल पर मंगलवार की सुबह पुलिस जीप और पिकअप में टक्कर हो गयी, जिससे सीवान के डीएसपी नवीन मिश्रा, उनका अंगरक्षक दिलीप कुमार और चालक राकेश कुमार रोशन जख्मी हो गये. वहीं, पिकअप में सवार सारण जिले के तरैया थाने के बेलहरी निवासी मंटू राय गंभीर रूप से जख्मी […]

सीवान/बसंतपुर : स्टेट हाईवे-73 पर कोडर पुल पर मंगलवार की सुबह पुलिस जीप और पिकअप में टक्कर हो गयी, जिससे सीवान के डीएसपी नवीन मिश्रा, उनका अंगरक्षक दिलीप कुमार और चालक राकेश कुमार रोशन जख्मी हो गये.
वहीं, पिकअप में सवार सारण जिले के तरैया थाने के बेलहरी निवासी मंटू राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल डीएसपी सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला और पीएचसी में भर्ती कराया. हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई शशिचंद्र प्रभाकर, अरविंद कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को एंबुलेंस से सीवान सदर अस्पताल भेजा गया. घायल डीएसपी नवीन मिश्रा ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से एक आवश्यक कार्य से पटना जा रहे थे.
बसंतपुर थाने के कोड़र पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही मिनी पिकअप के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया. उन्होंने बताया कि चालक व अंगरक्षक को भी गंभीर चोट लगी हैं, जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बाद में पुलिस घटनास्थल से पुलिस वाहन व मिनी पिकअप को थाने लाई. पुलिस मिनी पिकअप के चालक की पहचान में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >