11400 ने दी दारोगा की परीक्षा, 4046 अनुपस्थित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में पुलिस अवर निरीक्षक ( दारोगा) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को 15 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में ली गई.

प्रतिनिधि,सीवान. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में पुलिस अवर निरीक्षक ( दारोगा) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को 15 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में ली गई. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिहार दारोगा की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 15 हजार 446 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इसमें 11 हजार 400 उपस्थित रहे, जबकि 4046 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रारंभिक परीक्षा में पहली पाली में 7728 अभ्यर्थियों को में शामिल होना था. इसमें 5666 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2062 ने परीक्षा छोड़ दी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 7718 अभ्यर्थियों में से 5734 उपस्थित रहे, जबकि 2018 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हो पाया है. किसी भी केंद्र से परीक्षा में कदाचार की कोई सूचना नहीं है.निर्धारित समयानुसार सभी अभ्यर्थियों की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. इस दौरान पुरूष अभ्यर्थियों की वीक्षकों एव महिला अभ्यर्थियों की महिला वीक्षकों व महिला जवानों द्वारा जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >