बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के निमाही गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी जुगनू राय के 18 वर्षीय पुत्र तुलसी कुमार की करेंट लगने से मौत हो गयी. रविवार को वह अपने घर से रसलपुर पंचायत स्थित बनटोलवा जा रहा था. इसी क्रम में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. पिछले कुछ दिनों पहले ही वह अपने घर आया था. अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी. मौके में पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.
बिजली के करेंट लगने से युवक की मौत

बिजली के करेंट लगने से युवक की मौत
Copied link
थाना क्षेत्र के निमाही गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी जुगनू राय के 18 वर्षीय पुत्र तुलसी कुमार की करेंट लगने से मौत हो गयी.