पुनौरा में शराब पीकर हंगामा करता युवक गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की रात शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की रात शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में आरोपी के चचेरे भाई सुधीर कुंवर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था. मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया. तब पुलिस को सूचना दी गयी. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >