Sitamarhi: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के रीगा पश्चिमी गुमटी के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के रीगा पश्चिमी गुमटी के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. जीआरपी थाने के पुअनि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खबर दी गयी थी कि एक महिला का अर्धनग्न शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है. बाद मे ग्रामीण ने महिला को कपड़ा से ढककर पुलिस के हवाले कर दिया. बाद मे जीआरपी पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को 48 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस मे सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >