चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा

थाना क्षेत्र के इजरहिया गांव में बुधवार रात घर में घुसकर चोरी करते दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

रीगा. थाना क्षेत्र के इजरहिया गांव में बुधवार रात घर में घुसकर चोरी करते दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दोनों युवक की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव निवासी वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र सुनील ठाकुर एवं नरेश राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. दोनों का उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है. इनके पास से चोरी की गयी हनुमानी, पायल, मोबाइल आदि बरामद किया गया है. इस संबंध में गृहस्वामी भिखारी राउत के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शराब मामले में आरोपित व्यक्ति गिरफ्तार

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम शराब मामले में थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव में छापेमारी कर इंदल महतो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध वर्ष 2022 में शराब सप्लाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >