Sitamarhi: रवि हत्याकांड में उसके दो करीबी हिरासत में, पूछताछ जारी

थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी रामशंकर सिंह के पुत्र रवि रंजन सिंह उर्फ रवि सिंह (32 वर्ष) की हत्या मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी रामशंकर सिंह के पुत्र रवि रंजन सिंह उर्फ रवि सिंह (32 वर्ष) की हत्या मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस इस मामले में उसके करीबी प्रमोद राम व भटौलिया गांव निवासी मुन्ना अंसारी को हिरासत में लिया है. दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है. उधर, सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव उसके गांव पहुंचा. बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक पहुंचे थे. पत्नी सपना सिंह व मां मीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों बार-बार बेहोश हो जा रही थी. बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व ही रवि की सपना से शादी हुई थी. उसके बच्चे नहीं है. गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजन का कहना है कि शुक्रवार को इस मामले में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. मालूम हो कि बुधवार की शाम घात लगाये अपराधियों ने भटौलिया गांव स्थित श्मशान घाट के पास रवि रंजन सिंह उर्फ रवि सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसडीपीओ ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >