बागमती नदी के डुबा घाट में डूबने से दो बच्चों की गई जान

हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखराओं पूजन को लेकर जलवोझी में हिरौता से पिपराही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुबा घाट पर रविवार को कांवरियों का जत्था गया था.

पिपराही/तरियानी: हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखराओं पूजन को लेकर जलवोझी में हिरौता से पिपराही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुबा घाट पर रविवार को कांवरियों का जत्था गया था. जिसमें जलबोझी के दौरान हिरौता निवासी शिवनाथ साह के 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और विजेंद्र साह के 15 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई है. इस घटना की पुष्टि हिरम्मा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डूबने वाला दोनों अपने चचेरे भाई थे. जो हिरौता गांव में मातम सा छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >