गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन घर राख

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र की टिकौली पंचायत के वार्ड संख्या दो जहांगीरपुर गांव में विगत सोमवार की देर शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गये.

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र की टिकौली पंचायत के वार्ड संख्या दो जहांगीरपुर गांव में विगत सोमवार की देर शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गये. अग्निपीड़ित मो जाहिद नद्दाफ की पत्नी रोशनी खातून, मो जहांगीर नद्दाफ की पत्नी गुलशन खातून व मो शाहिद नद्दफ शामिल है. बताया गया कि खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक व ब्लास्ट हो जाने के कारण घर में आग लग गई, जिससे तीनों परिवारों के घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में गुलशन खातून के घर में रखे 20, रौशनी के 30 व मो शाहिद नद्दाफ के घर में रखे करीब 15 हजार नकद के अलावा फर्नीचर, कपड़ा व अनाज समेत लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. ग्रामीण व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. घटना की पुष्टि मुखिया नीलम देवी ने की. कहा कि सीओ से पीड़ित परिवार को समुचित सरकारी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >