मारर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा हजारों की चोरी

थाना क्षेत्र के मारर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा उपेंद्र साह के घर से चोरी कर ली गयी.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के मारर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा उपेंद्र साह के घर से चोरी कर ली गयी. बताया गया कि चोरों द्वारा सात भर सोने के आभूषण, कपड़े व नगद 25 हजार रुपये समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है. परिवार के लोग चोरी के वक्त घर में नहीं थे. सुबह जब आसपास के लोगों की नींद खुली तो घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. घर में प्रवेश करने पर ट्रंक का ताला टूटा हुआ था. ग्रामीणों द्वारा परिवार को सूचना दी गयी. पीड़ित परिवार खबर सुनते ही भागे-भागे घर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >