रीगा में युवक को गोली मारकर जख्मी किया

जिले के रीगा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

सीतामढ़ी. जिले के रीगा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी आमोद कुमार, पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गांव का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि उसके हाथ व बांह में गोली लगी है. इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया है. रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जख्मी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. आपसी रंजिश में गोली मारकर जख्मी किये जाने की बात सामने आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >