सीतामढ़ी में कचोर पंचायत के मुखिया को गोलियों से भूना

जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा रोड में हरिहरपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया मधुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्र को गोलियों से भून डाला.

सीतामढ़ी. जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा रोड में हरिहरपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया मधुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्र को गोलियों से भून डाला. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. स्व मिश्र सोनबरसा प्रखंड की कचोर पंचायत के मुखिया थे. मुखिया की हत्या से अफरातफरी मच गयी. बड़ी संख्या में मुखिया समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा व नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, मुखिया श्री मिश्र अपनी कार में सवार होकर पत्नी व पुत्री के साथ कचोर गांव स्थित घर से शहर के बसबरिया वार्ड नंबर 25 स्थित घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि हरिहरपुर गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार आधा बदमाशों ने ओवरटेक कर कार पर ईंट से हमला कर दिया. कार रूकते ही बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. मुखिया को पांच गोलियां लगी है, इसमें एक गोली सीने में लगी. पत्नी व पुत्री के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा अस्पताल पहुंचाया. श्री मिश्र दो बार पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पूर्व के किसी दुश्मनी में हत्या प्रतीत लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >